नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मई में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 30,864 इकाई थी।मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि मई में घरेलू बिक्री 30,574 इकाई रही जो मई 2025 के 29,280 इकाइयों की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। हालांकि, निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई और यह 61 प्रतिशत बढ़कर 2,554 इकाई हो गया। पिछले वर्ष इसी महीने में यह 1,584 इकाई था।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष (सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस) सबरी मनोहर ने कहा,इस महीने हमने भारत में तीन लाख हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (एसएचईवी) की बिक्री का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार किया जो इस प्रौद्योगिकी एवं स्वच्छ परिवहन समाधानों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।





