back to top

हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर कस्बे में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए तृणमूल कांग्रेस नेता पर शनिवार को हमला हुआ। बाद में उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और हमलों के लिए कोई जगह नहीं है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का मुकाबला तर्क और जनमत से किया जाना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। लोकतंत्र को हिंसा नहीं, बल्कि संवाद और सम्मान मजबूत करते हैं।पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पर कई लोगों ने पत्थर, अंडे फेंके तथा अपशब्द भी कहे। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने बनर्जी पर कथित तौर पर लात-घूंसे बरसाकर उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

RELATED ARTICLES

भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक, होर्मुज जोखिम से राहत: जीटीआरआई

नयी दिल्ली। भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्कट का अधिकतर तट होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर...

टोयोटा किर्लोस्कर की मई में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई

नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मई में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 30,864 इकाई थी।मोटर...

अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर बमबारी की,कुवैत पर हुए ड्रोन, मिसाइल हमले

दुबई । ईरान द्वारा सप्ताहांत में एक अमेरिकी ‘एमक्यू-1 प्रीडेटर’ ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण...

JEE एडवांस्ड 2026: शुभम कुमार ने हासिल की पहली रैंक, लड़कियों में अरोही देशपांडे शीर्ष पर रहीं

नयी दिल्ली।संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक...

जून माह के पहले दिन महंगाई का नया झटका… कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

6 महीने में दोगुनी के करीब पहुंची कीमत, दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। नई दिल्ली। ...

लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के बाद बोले कोहली- हर बार मुझे ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभानी पड़ती

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्षों तक उम्मीदों का बोझ उठाने वाले विराट कोहली ने रविवार को कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...