नयी दिल्ली। कृषि मशीनरी एवं निर्माण उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 10,354 इकाई थी।मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 11,887 इकाई रही, जो मई 2025 की 9,703 इकाइयों की तुलना में 22.5 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के अनुसार, यह वृद्धि अनुकूल कृषि माहौल, जलाशयों में पर्याप्त पानी और ग्रामीण मांग के बने रहने से संभव हुई। हालांकि, निकट अवधि में उर्वरकों सहित कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी, कुछ नकदी फसलों के नरम दाम और बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियां ग्राहकों की खरीद क्षमता एवं कच्चे माल की उपलब्धता को प्रभावित कर सकती हैं।मई 2026 में कंपनी का निर्यात 35 प्रतिशत घटकर 423 ट्रैक्टर रह गया, जबकि मई 2025 में यह 651 ट्रैक्टर था।





