back to top

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रशंसकों ने संयमित होकर पूरी रात जश्न मनाया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के वफादार और उत्साही प्रशंसकों ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में अपनी टीम की लगातार दूसरी खिताबी जीत का संयमित होकर पूरी रात जश्न मनाया और स्थानीय पुलिस ने भी यह सुनिश्चित किया कि ‘विजय उत्सव’ बेकाबू न हो जाए।

पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। उसे घटना को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु पुलिस ने शहर के उन प्रमुख इलाकों में गश्त की, जहां रविवार रात मोटेरा में गुजरात टाइटन्स पर आरसीबी की शानदार जीत के बाद प्रशंसक जमा हुए थे।पुलिस की घेराबंदी के बावजूद लोगों ने पूरी रात जश्न मनाया लेकिन इस बार किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी।

विजय उत्सव में शामिल एक प्रशंसक ने कहा, हमें खुशी है कि आरसीबी ने लगातार दो खिताब जीते हैं, लेकिन फाइनल एकतरफा रहा। हमें उम्मीद थी कि गुजरात टाइटंस कड़ी चुनौती पेश करेगा।दिल्ली से आए एक प्रशंसक ने कहा,मैं विराट कोहली का प्रशंसक हूं और इसीलिए मैं आरसीबी का समर्थन करता हूं। मुझे खुशी है कि आज रात दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी की जीत की संभावना को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मुख्य क्षेत्रों के आसपास गश्त शुरू कर दी थी।

शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार ने कहा, यह पूरे शहर में हमारे नियमित सुरक्षा उपायों का हिस्सा है। हमने जनता, दर्शकों और प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे सही भावना से जश्न मनाएं और अन्य लोगों के लिए परेशानी पैदा न करें।उन्होंने कहा, इसलिए हमने सख्त निर्देश जारी किए। उन निर्देशों के अनुसार हमारी पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे थे। जिन सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहन चलते थे, हमने उन सड़कों को बंद कर दिया था।

उधर अहमदाबाद में दो महीने तक चले आईपीएल अभियान के बाद खिलाड़ियों और उनके परिजनों ने भी जमकर मौज-मस्ती की। कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ डांस फ्लोर पर आकर उत्सव जैसा माहौल बना दिया। कप्तान रजत पाटीदार के लिए यह जीत जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफा साबित हुई। पाटीदार ने यह जीत पिछले साल भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को समर्पित की।

RELATED ARTICLES

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है।...

आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने आईपीएल ट्रॉफी भगदड़ पीड़ितों को समर्पित की

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी दूसरी ट्रॉफी को पिछले साल भगदड़ में मारे...

PM मोदी ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के बीच अहम उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई

सैन्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग जैसे विषयों पर जोर नई दिल्ली। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री...

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है।...

आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने आईपीएल ट्रॉफी भगदड़ पीड़ितों को समर्पित की

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी दूसरी ट्रॉफी को पिछले साल भगदड़ में मारे...

PM मोदी ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई

नयी दिल्ली। कृषि मशीनरी एवं निर्माण उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई हो गई। मई...

भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक, होर्मुज जोखिम से राहत: जीटीआरआई

नयी दिल्ली। भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्कट का अधिकतर तट होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर...