back to top

आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने आईपीएल ट्रॉफी भगदड़ पीड़ितों को समर्पित की

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी दूसरी ट्रॉफी को पिछले साल भगदड़ में मारे गए प्रशंसकों को समर्पित की।पिछले साल जब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो तब बेंगलुरु में जल्दबाजी में आयोजित किए गए विजय समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी। इससे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

पाटीदार ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में पांच विकेट की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, निश्चित तौर पर बहुत बुरा लगता है कि खिताब जीतने के बाद आपने अपने प्रशंसकों को खो दिया। सिर्फ़ प्रशंसक ही नहीं, वे तो परिवार के सदस्य थे।

उन्होंने कहा,मैं यह ट्रॉफी उन्हें समर्पित करना चाहता हूं। बस इतना ही। उस भावना को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।उस दुखद घटनाक्रम के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग आठ महीने तक शीर्ष स्तर के क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं किया गया।

इन प्रशंसकों के सम्मान में आरसीबी के खिलाड़ियों ने मैच के दिन अभ्यास सत्र के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनी थी। यही नहीं उनके सम्मान में चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट स्थायी तौर पर खाली रखी गई थी।

RELATED ARTICLES

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है।...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रशंसकों ने संयमित होकर पूरी रात जश्न मनाया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के वफादार और उत्साही प्रशंसकों ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में अपनी टीम की लगातार दूसरी खिताबी जीत...

PM मोदी ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के बीच अहम उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई

सैन्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग जैसे विषयों पर जोर नई दिल्ली। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री...

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है।...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रशंसकों ने संयमित होकर पूरी रात जश्न मनाया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के वफादार और उत्साही प्रशंसकों ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में अपनी टीम की लगातार दूसरी खिताबी जीत...

PM मोदी ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई

नयी दिल्ली। कृषि मशीनरी एवं निर्माण उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई हो गई। मई...

भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक, होर्मुज जोखिम से राहत: जीटीआरआई

नयी दिल्ली। भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्कट का अधिकतर तट होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर...