back to top

अमेरिकी सेना ने यमन में हुती विद्रोहियों के ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें, ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने यमन में हुती विद्रोहियों के कब्जे वाले स्थानों पर बुधवार को मिसाइलें बरसाईं। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के मध्य में यमन के हुती विद्रोहियों पर अमेरिकी सेना की ओर से किया गया यह चौथा ऐसा हमला है। इन हमलों से पहले अमेरिका की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि उसने यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादियों के रूप में दोबारा नामित किया है।

गत शुक्रवार को भी अमेरिकी और ब्रिटेन के युद्धपोतों तथा युद्धक विमानों ने यमन में हुती विद्रोहियों के इस्तेमाल किए जाने वाले 60 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन प्रतिबंधों और सैन्य हमलों के बावजूद हुती विद्रोही वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी यमन से हुती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक स्थान से ड्रोन हमला किया गया था। यह ड्रोन अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक पोत पर गिरी थी।

अमेरिका ने हुती विद्रोहियों को हथियार मुहैया कराने पर ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने बुधवार को कहा कि अमेरिका हमलों को रोकने के लिए सैन्य कार्वाई जारी रखेगा। विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद गाजा में इजराइल के सैन्य अभियानों के जवाब में जहाजों को निशाना बनाया है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...