back to top

अमेरिकी राजदूत ने एआई नियामक ढांचे को लेकर भारत-अमेरिकाके बीच गहन चर्चा पर जोर दिया


भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोमवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर नियामक ढांचे को लेकर नयी दिल्ली और वाशिंगटन के बीच गहन चर्चा की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि यह दोनों लोकतंत्र के बीच बढ़ते संबंधों का एक उदाहरण हो सकता है।

आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र में, गार्सेटी ने भयावह परिणामों से बचने के लिए एआई का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने
स्पष्ट किया कि भारत के साथ इस मुद्दे पर गहन बातचीत हुई है, लेकिन दोनों ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने इस मुद्दे पर दृढ़ता से बात रखी है। पिछले महीने, बाइडन ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया था जिसमें एआई विनिर्माताओं को संघीय सरकार को साइबर हमलों के जोखिम, एआई में डाटा के इस्तेमाल, इसके प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देने को कहा गया था।

भारत-अमेरिका की टू प्लस टू वार्ता पर गार्सेटी ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रमुख रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो औद्योगिक सहयोग और रक्षा में अमेरिका-भारत रोडमैप जैसी पहल के माध्यम से बढ़ती जा रही है तथा इसमें तेजी देखी जा रही है। उन्होंने भारत-अमेरिका तालमेल और उभरते क्षेत्रों में सहयोग की वकालत की।
गार्सेटी ने कहा, हम कभी-कभी केवल हथियारों और जो बेचा जा रहा है, या संभावित रूप से साथ मिलकर निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन हमारी सेनाओं का परिचालन स्तर…किसी भी उपकरण जितना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत से वीजा जारी करने के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के वास्ते अमेरिका कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है और अहमदाबाद सहित अन्य जगहों पर
नए वाणिज्य दूतावास खोल रहा है। गार्सेटी ने कहा कि हाल में हैदराबाद में एक वाणिज्य दूतावास खोला गया है और नए वाणिज्य दूतावासों के लिए बेंगलुरु और अहमदाबाद में परिसर देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जारी किए जाने वाले अमेरिकी वीजा की संख्या हाल के हफ्तों में एक तिहाई बढ़ गई है और दूतावास के मौजूदा कैलेंडर वर्ष में सामान्य से 10-15 प्रतिशत अधिक वीजा जारी करने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...