back to top

यूपी की पहचान अराजकता से बदलकर विकास के मॉडल की हो गई, रोजगार मेले में बोले सीएम योगी

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता से बदलकर विकास के मॉडल की हो गई है। यहां आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, वर्ष 2017 से पूर्व, उत्तर प्रदेश अपनी पहचान को लेकर हताश था क्योंकि अराजकता चरम पर थी। अराजकता उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थी। हर त्यौहार से पहले दंगे हुआ करते थे। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे।

उन्होंने कहा, वह ऐसा समय था जब कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहता था और पहचान का संकट झेलने वाले युवा इस राज्य को छोड़कर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रतिकूल स्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दर्द को समझा और उनकी अपील पर लोगों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार चुनी। वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी को हराकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार में योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, आज उत्तर प्रदेश ने निर्णय किया कि विकास का मॉडल क्या होना चाहिए, सुशासन और कानून व्यवस्था कैसी होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आप समाजवादी पार्टी के कार्यों से परिचित हैं। वे इतिहास दोहरा रहे हैं। अराजकता और गुंडागर्दी करना, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में डालना उनकी पहचान है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...