back to top

जयपुर के बगरू में स्कूल को लेकर बवाल… CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा, मारपीट का आरोप

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए गांव से खदेड़ दिया। वहीं CJP ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

स्कूल पहुंचते ही बढ़ा विवाद

सुबह CJP कार्यकर्ता गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया और उन्हें वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका मौके पर पहुंचे तो उनके खिलाफ भी नारेबाजी होने लगी।देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ा दिया। इस दौरान गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए।

CJP का आरोप: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हमला

घटना को लेकर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि गांव में मौजूद लोग वास्तविक ग्रामीण नहीं थे, बल्कि भाजपा के बुलाए हुए कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दिपके ने लिखा, राजस्थान में आशुतोष पर बीजेपी के गुंडों ने हमला किया है और पुलिस ने इसे होने दिया।रांका ने यह भी कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि स्कूलों की हालत सुधरे। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या बच्चों का भैंसों के तबेले जैसी जगह में पढ़ना ठीक है?

ग्रामीणों का पक्ष: राजनीति के लिए मुद्दा बना रही CJP

वहीं ग्रामीणों ने इन आरोपों को खारिज किया है। ग्रामीण विष्णु कुमार शर्मा के मुताबिक, गांव में पहले 5वीं तक स्कूल चलता था और भवन 1999 में बना था, लेकिन उसके बाद कभी मरम्मत नहीं हुई।उन्होंने बताया कि अब स्कूल इतना जर्जर हो चुका है कि बच्चों को वहां बैठाना भी संभव नहीं है। फिलहाल ग्रामीणों ने एक निजी भवन में दो कमरे देकर पढ़ाई की व्यवस्था की है, जहां 20-30 बच्चे पढ़ रहे हैं।

बजट पास, लेकिन काम शुरू नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने स्कूल के लिए करीब 9 से 12 लाख रुपये का बजट पास होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।ग्रामीण राजेश कुमार शर्मा ने CJP पर आरोप लगाया कि वह स्कूल के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि “विरोध करना ठीक है, लेकिन तरीका सही होना चाहिए।

गांव में तनाव, धरने पर बैठे ग्रामीण

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द स्कूल का निर्माण नहीं कराती, तो वे खुद ही मिलकर स्कूल बनाएंगे। साथ ही गांव से पोलिंग बूथ हटाए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

विशाखापत्तनम: अध्यापिका के थप्पड़ मारने के बाद छह वर्षीय बच्चे की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक निजी स्कूल की कक्षा में अध्यापिका द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के बाद छह वर्षीय...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश

इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान...

विशाखापत्तनम: अध्यापिका के थप्पड़ मारने के बाद छह वर्षीय बच्चे की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक निजी स्कूल की कक्षा में अध्यापिका द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के बाद छह वर्षीय...

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की डिजायनर राखियों से चमका सराफा बाजार

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा...

निधि के उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्यसभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज लेखिका निधि बाजपेयी के प्रथम उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण समारोह प्रेस क्लब में आयोजित हुआ।...

एक्टिंग के बाद अब संगीत की दुनिया में शाजान पदमसी की एंट्री

लखनऊ। एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब शाजान पदमसी ने म्यूजिÞक की दुनिया में भी अपना खूबसूरत कदम रख दिया है।...

संत रविदास की कलश यात्रा का भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की कलश यात्रा के उत्तर मंडल तीन पहुंचने पर कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रवासियों...

‘घर की मुर्गी’ ने बताया संतोष में ही है सुख

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। एक पुरानी कहावत को चरितार्थ करने वाला राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज शाम बिम्ब सांस्कृतिक...