back to top

आजम खां पर मुकदमे को लेकर विधान परिषद में हंगामा : नहीं हो सका प्रश्नकाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में सपा सदस्यों के हंगामे की वजह से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रश्नकाल नहीं हो सका।

पूर्वान्ह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने रामपुर से सपा सांसद आजम खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार गलत मंशा से मुकदमे दर्ज कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, सरकार ने वादा किया था कि आजम खां पर अब आगे इस तरह की कार्वाई नहीं होगी मगर इसके बावजूद मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार हमारे एक सांसद और उनकी विधायक पत्नी तथा बेटे को प्रताड़ित कर रही है।
सरकार के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और वे मंत्रियों तक की नहीं सुन रहे हैं।

नेता सदन उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने हसन के आरोपों को गलत करार देते हुए कहा, वह नियम के तहत नहीं बोल रहे हैं। यह प्रश्न काल है। अगर उन्हें कुछ जानना है तो नियम के तहत आएं। हम जानकारी देंगे। इस पर हसन ने कहा कि वह आजम खान के मामले में सरकार से आश्वासन चाहते हैं।

सभापति रमेश यादव ने हसन से कहा, अगर आप नियम के अनुसार नहीं पूछेंगे तो सरकार को कैसे पता लगेगा कि उसे क्या जवाब देना है? इसके बाद सपा के सदस्य सदन के बीचो बीच आकर नारेबाजी करने लगे।

सभापति ने उनसे अपने स्थान पर जाने का अनुरोध किया, लेकिन हंगामा थमता नहीं देख उन्होंने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी, जिसे बाद में 12 बजे तक बढ़ा दिया गया। इस तरह प्रश्नकाल नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...