back to top

यूपीएमआरसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 9.27 लाख रुपये

लखनऊ। कोरोना वायरस (कोविड-19) के भारत में बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार इस वैश्विक महामारी से लड़ने के साथ-साथ समाज के हाशिए तबके वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जो इस संकट के समय में बेहद कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

इसी के मद्देनजर सरकार और समाज का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही इस सामूहिक लड़ाई में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में गुरुवार को 9.27 लाख का योगदान दिया है। यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रत्येक कर्मचारी ने स्वेच्छा से इस महान कार्य के लिए अपना एक दिन का मूल वेतन दान किया है।

यूपीएमआरसीएल के अधिकारियों का कहना है कि विपत्ति के ऐसे समय में, हम यह लड़ाई तभी जीत सकते हैं, जब हम सभी एकजुट होकर समाज के लिए अपना कार्य करेंगे।प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, श्री कुमार केशव ने लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी सुरक्षा और प्रतिबंधात्मक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी को पूरा करें, सामाजिक सुरक्षा और स्वच्छता का अभ्यास करें और कोविड-19 के खिलाफ इस सामूहिक लड़ाई को लड़ें।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...