back to top

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : मेरठ मावेरिक्स ने गौर गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

लखनऊ। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा (82 रन, 45 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी के बाद कार्तिक त्यागी की तेज गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के पांचवें मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजन का अब तक का सबसे बड़ा 206 रन का स्कोर बनाया और उसका सफलतापूर्वक बचाव किया। वह सीजन में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाकर की। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को लेकर जिस तरह का उत्साह और प्रतिभा देखने को मिल रही है, वह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यूपी टी-20 लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव दे रही है।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है और इस सीजन में भी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के क्रिकेटरों को ऐसा मंच मिले, जहां वे अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर आगे बढ़ सकें।औपचारिक शुरुआत के बाद गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन मेरठ के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।स्वास्तिक चिकारा और ऋतुराज शर्मा ने 4.2 ओवर में टीम ने 50 रन पूरे किए और पावरप्ले के छह ओवर में टीम का स्कोर 69 रन हो गया। दोनों के बीच 86 रन की साझेदारी को नौवें ओवर में निशांत ठाकुर ने ऋतुराज शर्मा (44 रन, 30 गेंद, 5 चौके, दो छक्के) को आउट कर तोड़ा।

चिकारा ने इसके बाद 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। चिकारा ने अक्षय दुबे के साथ 62 रन की साझेदारी की। हालांकि 16वें ओवर में गौर गोरखपुर लायंस से राहुल शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर मेरठ को झटका दिया लेकिन चिकारा ने आक्रामक अंदाज अपनाये रखा।इस दौरान चिकारा ने यूपी टी-20 लीग में अपने 100 छक्के पूरे कर खास उपलब्धि हासिल की। वह लीग में यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।चिकारा 18वें की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह ने तेजी से रन बटोरे और 25 रन और दिव्यांश राजपूत ने 13 रन बनाए।

मेरठ ने छह विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे गोरखपुर लायंस ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 10 ओवर में पांच विकेट पर 56 रन बना लिए। सिद्धार्थ यादव ने 22 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर वापसी की कोशिश की। उन्होंने 12वें ओवर में जीशान अंसारी के खिलाफ 19 रन बटोरे। उन्होंने निशांत कुशवाहा के साथ 47 रन की साझेदारी की लेकिन 15वें ओवर में जीशान अंसारी ने सिद्धार्थ को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी।18वें ओवर में निशांत ठाकुर ने विशाल चौधरी के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाकर मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया। हालांकि मेरठ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अगले ही ओवर में 143 किमी/घंटा की रफ्तार वाली यॉर्कर पर ठाकुर को बोल्ड कर दिया। त्यागी ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। गोरखपुर की टीम नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी।मेरठ की जीत का अंत भी यादगार रहा। अंतिम गेंद पर कप्तान रिंकू सिंह ने शानदार कैच लपककर टीम की 36 रन की जीत पर मुहर लगा दी।

स्वास्तिक चिकारा ने पूरे किए 100 छक्के, लीग में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

स्वास्तिक चिकारा यूपी टी-20 लीग में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मैच से पहले उनके नाम 97 छक्के थे और पारी में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने छक्कों का शतक पूरा कर लिया। चिकारा ने अपनी पारी में कुल चार छक्के जड़े, जिससे उनके नाम अब लीग में 101 छक्के हो गए हैं। उनसे पहले कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। समीर ने रविवार को खेले गए पहले मैच में अपने 35वें मुकाबले में 106 छक्के पूरे किए थे।

मेरठ के नाम हुईं कई खास उपलब्धियां

मेरठ टॉस हारने के बाद जीत दर्ज करने वाली और पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतने वाली सीजन की पहली टीम बनी। 206 रन सीजन का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा। कार्तिक त्यागी ने 149 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी बनाया।

मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने जीत और सलामी बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि हां, मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आज भी हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की। पहले छह ओवर में अगर आप करीब 70 रन बना लेते हैं तो यह बहुत अच्छी शुरुआत होती है। जब आपको अच्छी शुरुआत मिलती है तो आप स्पष्ट इरादे के साथ बल्लेबाजी कर सकते हैं और फिर चीजें अपने आप सही दिशा में जाने लगती हैं। आज भी चिकारा ने शानदार इरादे के साथ बल्लेबाजी की और ऋतुराज ने भी अच्छी शुरुआत दी। मैदान पर हमारे लिए सब कुछ अच्छा रहा।

RELATED ARTICLES

शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व को भेजा इस्तीफा, आर्थिक और निजी कारणों का दिया हवाला

नई दिल्ली। शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले 30 जुलाई...

शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्राओं का धरना प्रदर्शन, बालागंज चौराहे पर बारिश में भी डटी रहीं छात्राएं

लखनऊ। शहर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सर्वोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। सोमवार को पारा स्थित जयप्रकाश...

SPS इंटर कॉलेज में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना या...

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर भारी भीड़ से मची भगदड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

मध्य प्रदेश। उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान अचानक भगदड़ जैसे हालात...

शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व को भेजा इस्तीफा, आर्थिक और निजी कारणों का दिया हवाला

नई दिल्ली। शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले 30 जुलाई...

शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्राओं का धरना प्रदर्शन, बालागंज चौराहे पर बारिश में भी डटी रहीं छात्राएं

लखनऊ। शहर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सर्वोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। सोमवार को पारा स्थित जयप्रकाश...

लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम के इंद्र दमनेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...

SPS इंटर कॉलेज में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना या...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...