back to top

शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व को भेजा इस्तीफा, आर्थिक और निजी कारणों का दिया हवाला

नई दिल्ली। शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले 30 जुलाई 2026 को भी उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।अब पूनावाला ने दोबारा पत्र भेजकर अपने फैसले पर कायम रहने की बात कही है। उन्होंने इस्तीफे की वजह आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को बताया है। साथ ही कहा है कि वह निजी क्षेत्र में जाने का फैसला कर रहे हैं।

फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध किया गया था

पूनावाला ने अपने पत्र में कहा कि उनके पहले इस्तीफे को तत्काल स्वीकार नहीं किया गया था और पार्टी की ओर से उनसे अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने को कहा गया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं और उनके द्वारा पार्टी नेतृत्व को बताई गई परिस्थितियों के बाद उन्होंने अपने पुराने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया।उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। पूनावाला ने कहा कि वह पार्टी की व्यवस्था से अलग हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा व नीतियों का समर्थन करते रहेंगे।

पीएम मोदी और अमित शाह समेत नेताओं का जताया आभार

पूनावाला ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से विदा लेना उनके लिए भावुक क्षण है।उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और गैर-वंशवादी पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति के लिए जिस तरह भाजपा में आगे बढ़ने का अवसर मिला, वह उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहा है।

सक्रिय राजनीति से हटने के दिए थे संकेत

शहजाद पूनावाला का यह फैसला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए थे। उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू के वीडियो भी दोबारा साझा किए थे, जिनमें सक्रिय राजनीति से हटने को लेकर उनके बयान सामने आए थे। अब दोबारा इस्तीफा भेजे जाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र में जाने के अपने फैसले के अलावा उन्होंने आगे की योजना को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर भारी भीड़ से मची भगदड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

मध्य प्रदेश। उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान अचानक भगदड़ जैसे हालात...

शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्राओं का धरना प्रदर्शन, बालागंज चौराहे पर बारिश में भी डटी रहीं छात्राएं

लखनऊ। शहर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सर्वोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। सोमवार को पारा स्थित जयप्रकाश...

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : मेरठ मावेरिक्स ने गौर गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

लखनऊ। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा (82 रन, 45 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी के बाद कार्तिक त्यागी की तेज गेंदबाजी के...

लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम के इंद्र दमनेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...

SPS इंटर कॉलेज में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना या...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...