back to top

यूपी टीकाकरण के लिए तैयार, प्रदेश में 2.5 लाख लीटर टीका भंडारण की क्षमता : CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेहतर रणनीति अपनाकर जिस तरह सूबे में कोरोना नियंत्रण का सराहनीय कार्य किया, अब उसी तर्ज पर कोविड टीकाकरण की दिशा में भी चाक-चौबंद व्यवस्था करने की ओर कदम बढ़ा रही है। वैसे तो टीकाकरण का कार्य अगले माह से प्रस्तावित है, लेकिन योगी सरकार ने अभी से ही कमर कस ली है।

इसी का नतीजा है कि प्रदेश में टीकों को सुरक्षित रखने के लिए 35 हजार केंद्र स्थापित करने काम तेजी से जारी है। टीका मानकों के अनुरूप भंडारण के लिए आईसलैंड रेफ्रिजरेटर तथा डीपफ्रीजर भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रदेश में 2.5 लाख लीटर टीका भंडारण की क्षमता सृजित कर ली गयी है। टीकाकरण के लिए छह करोड़ सिरिंज की आवश्यकता होगी। सूबे में अब तक 4.5 करोड़ सिरिंज का आवंटन भी कर दिया गया है। योजना के तहत टीकाकरण करने वाली एक टीम रोजाना 100 लोगों का टीकाकरण करेगी।

प्रत्येक टीकाकरण टीम के साथ एक पुलिस कांस्टेबल तथा एक होमगार्डकी ड्यूटी लगायी जायेगी। वहीं, जिस व्यक्ति को टीका लगाया जायेगा उसको फोन पर टीका लगाने का समय, स्थान व दिनांक की जानकारी पहले दे दी जायेगी और टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण केंद्र पर 30 मिनट तक रुकना भी होगा। योगी ने कोविड टीके को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम और शीतगृह श्रृंखला की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। टीके के भंडारण केंद्र में सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएंगे। उन्होंने कोरोना टीकाकरण कार्य को ध्यान में रखते हुए बायोमेडिकल कचरे के समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में टीका लगने के बाद संबंधित व्यक्ति के लिए कुछ समय रुकने की भी व्यवस्था करें तथा टीकाकरण केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण कार्य निर्धारित समय सारणी के अनुसार किया जा सके, इसके लिए आवश्यक है कि पर्याप्त संख्या में टीका लगाने वाले उपलब्धत रहें।

जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गये हैं। उन्होंने टीकाकरण के लिए इन्हें लगाने वालों को तैयार करने का कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई तथा सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...