back to top

उप्र: राष्ट्रीय युवा उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बुधवार को बताया कि राजधानी लखन में आगामी 12 जनवरी को शुरू हो रहे 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव को तिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिवारी ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राजधानी में आगामी 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

उन्होंने बताया कि फिट यूथ, फिट इंडिया की थीम पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के लगभग छह हजार युवाओं के हिस्सा लेने का अनुमान है। कार्यक्रम का समापन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। तिवारी ने बताया कि युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, वीणा, तबला, सितार, मृदंग, शास्त्रीय नृत्य और शास्त्रीय गायन की विभिन्न स्पर्धा आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा गैरप्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में जॉरबिंग, फॉक्स फ्लाई, रैपलिंग, स्पाईडर वेब, बर्मा ब्रिज और मंकी क्रॉल का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ये विभिन्न स्पर्धाएं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, राज्य मानवाधिकार डिटोरियम और बाबू बनारसी दास डिटोरियम में आयोजित की जाएंगी। खेल मंत्री ने बताया कि इस बार इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है। टीम वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता को डेढ़ लाख रुपए, द्वितीय विजेता को एक लाख और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। एकल स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार विजेता को 30 हजार, द्वितीय को 20 और तृतीय पुरस्कार विजेता को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उत्सव के तहत 13 से 15 जनवरी तक युवा सुविचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 10 वक्ताओं का चयन किया गया है। इनमें सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, नीति आयोग के मुख्य अधिशासी अधिकारी अमिताभ कांत और विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...