back to top

यूपी : ब्रिटेन से आने वाले सभी लोगों की कोविड-19 जांच अनिवार्य

लखनऊ। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में इस देश से आने वाले सभी लोगों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य करने की घोषणा की है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कुछ देशों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है जो बहुत तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने अपील की कि जो लोग हाल ही में ब्रिटेन से लौट कर आए हैं, वे अपनी कोविड-19 जांच जरूर करा लें और संक्रमित नहीं होने पर भी करीब दस दिन घर में ही पृथक-वास में रहें। उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य यूरोपीय देशों से आए हैं, उन्हें भी कोई लक्षण होने पर अपनी जांच अवश्य करानी चाहिए। अधिकारी ने कहा कि जो लोग ब्रिटेन से आए हैं उनके लिए जांच कराना अनिवार्य है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में 1233 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 16378 है। इनमें से 7215 घर में ही पृथक-वास में हैं और 1774 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 553019 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस समय प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 95.74 हो गई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...