back to top

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मौलाना सादिक के निधन पर जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर बुधवार को दु:ख व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोक सन्देश में कहा कि मौलाना कल्बे सादिक का सभी धर्मों के प्रति गहरा लगाव था और उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी मौलाना सादिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ऑल-इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मशहूर शिया आलिम-ए-दीन मौलाना कल्बे सादिक की लम्बी बीमारी के बाद निधन की खबर अति-दु:खद। उनके परिवार व देश-दुनिया में उनके सभी जानने-मानने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मौलाना सादिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे। मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने मंगलवार रात बताया था कि उनके पिता ने लखनऊ के एरा अस्पताल में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। कैंसर, निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

RELATED ARTICLES

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...