back to top

मथुरा: यूपी की राज्यपाल ने विद्यार्थियों से की समाज सेवा के क्षेत्र में जुटने की अपील

मथुरा: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने छात्रों का आह्वान किया है कि वे पानी और प्लास्टिक के उपयोग के संबंध में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई नसीहतों का पालन करते हुए देश की सेवा में जुट जाएं। वह पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि एवं गौ अनुसंधान संस्थान के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन के मार्ग को समझकर समाज के कर्ज को उतारने के काम में जुट जाएं। उन्हें हर कदम पर सफलता मिलती रहेगी। राज्यपाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें लोग जुड़े और देखते ही देखते देश में गंदगी के खिलाफ एक माहौल तैयार हो गया। अब हमें ऐसा ही काम प्लास्टिक से निजात पाने की दिशा में भी करना चाहिए। यही प्लास्टिक की थैलियां खाकर गाएं मर रही हैं। उनके पेट से 20-20 किलोग्राम तक प्लास्टिक निकल रही है। उन्होंने अपील की कि हम सभी कपड़े के, जूट के थैलों का प्रयोग करें। हर प्रकार से प्लास्टिक के उपयोग को टालें, तभी यह पर्यावरण शुद्ध हो सकेगा व अगली पीढ़ी जीवित रह सकेगी।

 

उन्होंने कम से कम पानी में सिंचाई करने के संसाधनों, वर्षाजल को सहेजने, ड्रिप इरिगेशन अपनाने जैसे उपायों पर बल दिया। राज्यपाल ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन की महत्ता तथा गौवंश के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाय एक ऐसा पशु है जिसका हर उत्पाद हमारे लिए लाभदायक है। इस सरकार ने नष्ट हो रही देशी नस्लों के संरक्षण के लिए गोकुल धाम परियोजना के माध्यम से बड़ा काम किया है और सौभाग्य यह है कि इस विवि में इस योजना पर काम हो रहा है। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक प्रो. मंगला राय ने कहा कि आजादी के बाद से हमारी आबादी में चार गुना वृद्धि हो चुकी है। इसलिए सभी देशवासियों की भूख मिटाना वैज्ञानिकों के लिए भी एक चुनौती है। उन्होंने जोर दिया कि हमें प्रति हैक्टेअर खेती से होने वाले उत्पादन में बढ़ोत्तरी करनी होगी तथा पशुपालन से होने वाली आय को बढ़ाना होगा। पशुधन विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मीनारायण ने पशु-उत्पाद एवं मछलियों के उत्पादन में वृद्धि की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के कार्यक्रम तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि विवि ऐसे कोई कार्यक्रम तैयार करता है तो सरकार के स्तर पर उसको हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...