back to top

वन है तो जल है, जल है तो कल है: योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 22 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण कीर्तिमान स्थापित किए जाने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि ‘वन है तो जल है और जल है तो कल यानी जीवन है’। इसलिए राज्य सरकार वृक्षारोपण को एक आंदोलन का रूप देने को संकल्पबद्घ है। यहां परेड ग्राउंड पर पौध वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आज शाम तक पूरे राज्य में 22 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, आज प्रदेश में एक एक जगह वृक्ष लगाने की जो कवायद हो रही है, उसे डिजिटल मैपिंग से हमने जोड़ा हुआ है। इसके साथ ही जियो टैगिंग की भी व्यवस्था की है।

 

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, चुनाव में जिस तरह सेक्टर और जोनल स्तर पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाते हैं, उसी तरह हमने पूरे प्रदेश में सेक्टर, जोनल स्तर पर वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी है और जवाबदेही तय की है। अगले साल उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज तीन रिकार्ड बनने जा रहे हैं। पहला रिकार्ड, प्रथम एक घंटे में सुबह 9 से 10 बजे के बीच में पांच करोड़ वृक्षों का रोपण पूरे राज्य में एक साथ हुआ। दूसरा रिकार्ड प्रदेश के अंदर एक स्थान पर महामहिम राज्यपाल महोदया के सानिध्य में कासगंज में 1,01,000 वृक्षों का रोपण किया गया। तीसरा रिकार्ड प्रयागराज में एक निश्चित समय में 66,000 पौधों का वितरण किया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने वन विभाग को कहा है कि 100 वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों को हेरिटेज ट्री घोषित करके उनके कटान को पूरी तरह से निषिद्घ करने की व्यवस्था करें। प्रयागराज का अक्षयवट इनमें से एक है। इसी तरह से बाराबंकी में 5000 साल पुराना कल्पवृक्ष मौजूद है। इस बीच गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से स्वप्निल डांगरेकर ने प्रयागराज में 66,000 पौधों के वितरण का विश्व रिकार्ड बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...