back to top

Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill की वायरल हुई Unseen Photos

नई दिल्ली: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को गुजरे हुए आज 5 दिन बीत गए हैं. उन्होंने 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से न सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है. एक्टर के असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं. उनके दोस्त और चाहने वाले लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं. निधन के बाद से ही एक्टर और उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं.

 

 

‘सिडनाज’ की जोड़ी के दीवाने फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में दोनों ब्लू मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये बीटीएस तस्वीरें सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के गाने की हैं, जो अब तक रिलीज नहीं हुआ है. इस गाने की शूटिंग दोनों ने गोवा के बीच पर की थीं. गाने का नाम ‘हैबिट’ है. इन तस्वीरों में  दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही है.

 

फैंस वायरल कर रहे शहनाज-सिद्धार्थ की तस्वीरें

अब फैंस इन तस्वीरों को शेयर कर के डिमांड कर रहे हैं कि इस गाने को जल्द रिलीज किया जाए, ताकि फैंस एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को साथ देख सकें. तस्वीरों में दोनों बीच अवतार में ही नजर आ रहे हैं. बीच पर दोनों की मस्ती आप तस्वीरों में देख सकते हैं. हमेशा की तरह ही दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है.  सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक साथ रिलीज होने वाला ये तीसरा म्यूजिक वीडियो होगा. इससे पहले दोनों ‘भूला दूंगा’ और ‘शोना-शोना’ जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो फैंस को दे चुके हैं.

 

सिद्धार्थ के निधन से टूटीं शहनाज

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) टूट गई हैं. वो अपने आपको इस मुश्किल दौर में जैसे-तैसे संभाल रही हैं. निधन के बाद अंतिम संस्कार के वक्त की शहनाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. इन तस्वीरों में शहना गिल बदहवास हालत में नजर आईं. एक्ट्रेस को पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया था.

2 सिंतबर को हुई थी सिद्धार्थ की मौत

बीते दिनों बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अपने करोड़ों फैंस को छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए. जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके चाहने वाले और परिवार वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं.

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...