back to top

उन्नाव पीड़िता के पिता की मौत का मामला : अदालत का डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह उन डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे जिन्होंने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता का हिरासत में घायल होने पर इलाज किया था।

जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई और पांच अन्य को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ राज्य सरकार को चिकित्सीय लापरवाही के लिए डॉक्टरों पर कार्वाई करने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, उत्तरप्रदेश सरकार संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्वाई करे जिनकी चिकित्सीय लापरवाही से पीड़ित (दुष्कर्म पीड़िता के पिता) की मौत हुई और जांच रिपोर्ट में यह साबित हुआ है।

इससे पहले पीड़ित द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सीबीआई को डॉक्टरों के खिलाफ जांच करने का निर्देश देने से इनकार करते हुए कहा था कि यह प्रमुख जांच एजेंसी का विशेषाधिकार है कि वह अभियोग चलाए।

हालांकि, अदालत ने कहा कि अगर सुनवाई के दौरान पूरे घटनाक्रम में डॉक्टरों की भूमिका का कोई सबूत सामने आता है तो वह उचित आदेश पारित करेगी। अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सेंगर के पक्ष में जानबूझकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता का ठीक से इलाज नहीं किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...