back to top

उन्नाव कांड: अदालत ने पीड़िता, परिवार और गवाहों की सुरक्षा पर स्थिति रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई से उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता, उसके परिवार और मामले के गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर मंगलवार को स्थिति रिपोर्ट मांगी। जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए सोमवार रात दिल्ली लाई गई गंभीर रूप से घायल पीड़िता और उसके साथ आए परिवार के सदस्यों के ठहरने के लिए प्रबंधों पर भी रिपोर्ट मांगी। अदालत उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इस मामले में रोजाना के आधार पर सुनवाई कर रही है।

 

अदालत ने उन्नाव बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी एवं भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से यहां की तिहाड़ जेल में लाने का सोमवार को निर्देश दिया था। बता दें कि सेंगर पर 2017 में उन्नाव स्थित अपने आवास पर पीड़िता से बलात्कार करने का आरोप है जो उस वक्त नाबालिग थी। सोमवार को सेंगर और उनकी सहयोगी शशि सिंह को न्यायाधीश के एक फैसले का अनुपालन करते हुए अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने सिंह को भी तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को विधायक के आवास पर चलने के लिए कथित तौर पर फुसलाया था। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करते हुए इसकी रोजाना के आधार पर सुनवाई करने और 45 दिन के भीतर इसे पूरा करने का पिछले हफ्ते निर्देश दिया था।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...