back to top

उन्नाव दुष्कर्म केस: कुलदीप सेंगर की जमानत पर पीड़ित परिवार का दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा शर्तीय जमानत मिलने के बाद पीड़ित परिवार और महिला एक्टिविस्टों ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमानत के फैसले के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई और न्याय की मांग की।

पीड़िता की मां ने कहा कि जमानत को रद्द किया जाना चाहिए और उन्होंने उच्च न्यायालय के फैसले पर भरोसा खोने की बात कही। उन्होंने कहा, उनकी जमानत रद्द होनी चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अगर सुप्रीम कोर्ट में न्याय नहीं मिला तो हम दूसरे देश भी जाएंगे। मेरे पति के हत्यारे को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए।

महिला एक्टिविस्ट योगिता भैया ने कहा कि वे न्याय की मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से हाईकोर्ट आई हैं। उन्होंने कहा, आज हम उच्च न्यायालय में शांति से आए हैं ताकि हमारी बेटी के साथ हुए अन्याय को रद्द किया जाए और हमारी याचिका सुनी जाए। अगर न्याय नहीं मिला तो हम प्रदर्शन करेंगे, यह हमारा अधिकार है।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने हाईकोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए इसे महत्वपूर्ण झटका” बताया और कहा कि यह फैसले देशभर की महिलाओं के विश्वास को कमजोर करता है। उन्होंने कहा, हाईकोर्ट द्वारा तकनीकी आधार पर सेंगर को राहत देना एक बहुत बुरा उदाहरण पेश कर रहा है। इससे केवल पीड़ित परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का विश्वास टूटता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देते समय 15 लाख रुपये की जमानत बॉन्ड जमा करने की शर्त रखी है। हालांकि, उन्हें अभी पीड़िता के पिता की कस्टडी में हुई मौत के मामले में जमानत नहीं मिली है। सेंगर इस मामले में 10 साल की सजा भुगत रहे हैं।

जमानत देते समय हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि सेंगर पीड़िता के दिल्ली स्थित घर से 5 किलोमीटर के दायरे में प्रवेश नहीं करेंगे, दिल्ली में ही रहेंगे और पीड़िता के परिवार से संपर्क नहीं करेंगे।यह मामला पूरे देश में महिलाओं के प्रति न्याय की संवेदनशीलता और कानून की जिम्मेदारी पर बहस को फिर से उजागर करता है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...