back to top

उन्नाव हत्या मामला : एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद

उन्नाव (उप्र)। उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि तियर के टिकरा गांव के पास सूखे पड़े तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बच्चियों के शव मिले। उनके गले में फंदे पड़े थे।

जब ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले तब उन्होंने ये शव देखे और पुलिस को सूचना दी। वीर के अनुसार तीनों की पहचान पड़ोस के गांव पूरन खेड़ा निवासी चंद्र पाल की विवाहिता पुत्री सरोजिनी (35) और उसकी दो बेटियों शिवानी (09) और रोशनी (07) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला जांच करने के निर्देश दिए गए।

प्रथम दृष्ट्या यह पारिवारिक विवाद लगता है। मृत महिला के पति और देवर को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सरोजिनी और उसके पति अनन्तू के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले विवाद के चलते ही वह अपने मायके आ गई थी, मगर अनन्तू उसे अपने साथ विदा करा लाया था। वह सोमवार दोपहर वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके पूरनखेडा के लिए निकली थी, मगर रास्ते में ही तीनों की हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...