back to top

उन्नाव: डंपर की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, 3 की मौत, 5 घायल

उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा अजगैन क्षेत्र के मकूर गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। एक ऑटो रिक्शा सात सवारियां लेकर अजगैन से मोहान की ओर जा रहा था। इसी दौरान, मोहान की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को ओवरटेक करने की कोशिश में ऑटो रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी।

ग्रामीणों के मुताबिक, डंपर की गति लगभग 80 किमी प्रति घंटा थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार सभी यात्री बुरी तरह फंस गए।

हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय पुत्तीलाल लोधी और 45 वर्षीय रमाशंकर (दोनों निवासी मद्दूखेड़ा, अजगैन) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान अभी अज्ञात है।

ऑटो चालक समेत पांच अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। एएसपी साउथ प्रेमचंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी ने बताया, डंपर चालक की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...