back to top

संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के लिए 60 करोड़ डॉलर की मदद जुटाने का कर रहा प्रयास

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की मदद के लिए आपात कोष जुटाने के संबंध में सोमवार को उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे और अमेरिकी तथा नाटो सैनिकों की वापसी के बाद अफगान नागरिकों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस विश्व निकाय की ओर से इस साल 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा रकम इकट्ठा करना चाह रहे हैं। ऐसी चिंताएं भी हैं कि अस्थिरता और मानवीय प्रयास बाधित होने से स्थिति और बिगड़ सकती है और अफगानिस्तान अकाल की ओर बढ़ सकता है।

 

यह सम्मेलन तालिबान के साथ राजनयिक संबंध बनाए बिना पश्चिमी देशों को अफगान नागरिकों की मदद करने का अवसर भी प्रदान करेगा। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि हालिया घटनाक्रम ने अफगान नागरिकों के समक्ष खतरे को और बढ़ा दिया है जो पहले ही कई दशकों से हिंसा और सूखे समेत कुछ अन्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अपने भागीदारों के साथ 1.1 करोड़ अफगान लोगों की मदद के लिए 60.6 करोड़ डॉलर रकम जुटाना चाहता है। भीषण सूखे ने आगामी फसल की पैदावार को भी प्रभावित किया है और भुखमरी की समस्या भी बढ़ रही है। सोमवार को सम्मेलन में इकट्ठा रकम का बड़ा हिस्सा संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिलेगा।

 

जिनेवा में सोमवार से शुरू हो रहे इस सम्मेलन के पहले संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने पिछले दिनों अचानक काबुल की यात्रा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह मानवीय जरूरतों और 35 लाख विस्थापित अफगान नागरिकों के हालात का आकलन करेंगे। इसमें पांच लाख ऐसे लोगों की स्थिति को भी ध्यान रखा जाएगा जो इस साल विस्थापित हुए। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय के अधिकारियों ने कहा है कि अफगानिस्तान के कुछ लोग पाकिस्तान और ईरान में शरण लेने का प्रयास कर सकते हैं जहां पहले से ही अफगानों की बड़ी आबादी है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...