back to top

पिछले 11 वर्षों में किसानों के खातों में 43.87 लाख करोड़ रुपये भेजे गए : केंद्रीय कृषि मंत्री

नयी दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 11 वर्षों में किसानों के खातों में 43.87 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उर्वरक पर सब्सिडी और उपज की खरीद पर सरकार द्वारा खर्च की गई राशि का ब्यौरा दिया।

प्रश्नकाल के दौरान एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को निशाने पर लेते हुए चौहान ने कहा कि वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा, विपक्ष मुझे सवालों का जवाब नहीं देने दे रहा है। किसानों और उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी को रोकने का प्रयास कर रहा है। चौहान ने कहा, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, नुकसान की भरपाई और कई अन्य उपाय किए गए हैं। लाखों किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हुई है। उन्होंने सदन को बताया, पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए। फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक डाले गए हैं। उर्वरक सब्सिडी पर 14.06 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

चौहान का कहना था, विपक्ष में दम है तो सुन ले कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए कितना काम किया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में किसानों के खातों में 43.87 लाख करोड़ रुपये डालकर उनकी जिंदगी बदली है। चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा, एक प्रधानमंत्री होते थे, जिन्होंने कहा था कि मैं एक रुपया भेजता हूं तो लोगों के खाते में 15 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एक रुपया भेजते हैं तो एक रुपया ही किसान के खाते में पहुंचता है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...