back to top

शादी से नाखुश युवती ने प्रेमी संग रची पति को फंसाने की साजिश

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी से नाखुश एक युवती ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसके खिलाफ ऐसी साजिश रची जिससे पति जेल चला जाए और उसे छुटकारा मिल जाए। लेकिन उसी के मोबाइल फोन ने पुलिस के सामने साजिश का खुलासा कर दिया और पोल खुल गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ के थाना खैर के अंतर्गत रहने वाली युवती का नोएडा में नौकरी के दौरान ही विकास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती की शादी कोसीकलां निवासी एक अन्य युवक से हो गई। इसलिए उसने प्रेमी के हाथों पति की कार में अवैध पिस्तौल रखवाकर उसे गिरफ्तार करवाने की साजिश रची, लेकिन पासा उलटा पड़ गया और प्रेमी को जेल भेज दिया गया। अब युवती के ऊपर भी तलवार लटकी हुई है।
कोसीकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया, रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर के गांव कनालसी निवासी विकास नागर ने कोटवन पुलिस चौकी में कार का नंबर बताते हुए सूचित किया कि एक युवक पत्नी के साथ कार में अवैध पिस्तौल लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार को मौके पर रोक लिया और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया, उक्त कार की तलाशी लेने पर बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल मिली। पुलिस ने पति-पत्नी से पिस्तौल के बारे में पूछा तो दोनों से इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन युवती की बातों से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन लेकर जांचा तो शिकायतकर्ता विकास का फोन नंबर मिल गया जिस पर कुछ ही देर पहले बात हुई थी। फोन के पिछले रिकॉर्ड में भी कई बार लंबे समय तक उस नंबर पर बात किए जाने के प्रमाण मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।
पवार ने बताया कि विकास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 203, 211, 120 (बी) व 25 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, साजिश रचने वाली प्रेमिका तथा इसमें उसका साथ देने वाले उसके भतीजे काशी के खिलाफ भादसं की धारा 203, 211 व 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...