back to top

जालंधर में बेकाबू क्रेटा ने मारी फार्च्यूनर को टक्कर, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे की मौत

जालंधर। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता और दो बार सांसद रह चुके मोहिंदर सिंह केपी के बेटे ऋचि केपी की कल रात जालंधर में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।36 वर्षीय ऋचि केपी मोहिंदर केपी के इकलौते बेटे थे। ऋचि की कार को माता रानी चौक के पास एक तेज़ रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल ऋचि को दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात 11 बजे के बाद हुआ। एक तेज़ रफ्तार क्रेटा कार ने माता रानी चौक पर तीन गाड़ियों को टक्कर मारी, जिनमें ऋचि की फॉर्च्यूनर भी शामिल थी। टक्कर के बाद क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया। क्रेटा ने एक टैक्सी और एक ग्रैंड विटारा को भी टक्कर मारी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियां पास की एक दुकान की रेलिंग और सीढ़ियों से टकरा गईं, जिससे रेलिंग और सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कारों के एयरबैग खुल गए, जिसमें ऋचि की फॉर्च्यूनर भी शामिल थी। ऋचि की गाड़ी का बोनट और एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा जालंधर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में हुआ, जहां केपी का निवास भी पास में ही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऋचि किसी दोस्त को मोबाइल फोन लौटाने निकले थे। थाना नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

थाना नंबर 6 के एसएचओ ने कहा,हादसा रात 11 से 11:30 बजे के बीच हुआ। क्रेटा कार एक व्यक्ति चला रहा था, जिसकी पत्नी और बेटी भी गाड़ी में मौजूद थीं। वे दोनों भी घायल हुई हैं। एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दुकानों के खुलने के बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जाएगा। जांच के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...