back to top

अमेरिका में हालात बेकाबू, वाशिंगटन में तैनात की गयी सेना

वाशिंगटन। अमेरिका में पुलिस हिरासत में अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नौवें दिन विरोध-प्रदर्शन और हिंसा का दौर जारी रहा। न्यूयॉर्क शहर में दो पुलिस अधिकारियों को गोली और एक को चाकू मारने की खबर है। राजधानी वाशिंगटन में ह्वाइट हाउस के समीप हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए और मोबाइल फोन की लाइट जलाने के साथ ही पुलिस विरोधी नारे भी लगाए।

कई अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। हिंसा के चलते कई बड़े शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया था, लेकिन कर्फ्यू हटने के बाद कुछ जगहों पर फिर अशांति देखने को मिल रही है। राजधानी वाशिंगटन में विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए सेना तैनात कर दी गई है। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि बुधवार को शहर के ब्रुकलीन इलाके में एक व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी की गर्दन में चाकू मार दिया।

अमेरिका में तोड़ी गयी महात्मा गांधी की प्रतिमा

वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा

भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विरूपति किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को खेद जताया।

अमेरिका में अज्ञात बदमाशों ने भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को भित्ति चित्रों और स्प्रे पेंटिंग से विरूपित कर दिया जिसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों ने भित्ति चित्रों और स्प्रे पेंटिंग से विरूपित कर दिया जिसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

शांति दूत की प्रतिमा को विरूपित करने की घटना अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के खिलाफ समूचे अमेरिका में भड़के विरोध प्रदर्शनों के बीच हुई है। अधिकारियों ने कहा कि वाशिंगटन डीसी में यह घटना के दो जून और तीन जून की मध्यरात्रि में हुई।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...