back to top

साईकिल सवार मामा-भांजे को कार ने मारी टक्कर, मांमा की मौके पर मौत,भांजे की हालत गंभीर

लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता । बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में मामा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी 45 वर्षीय रामू कुमार के रूप में हुई है। रामू अपने भांजे विजय के साथ किसान पथ के पास स्थित एक लॉन में वेटर का काम खत्म कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। तड़के करीब 3 बजे बीकेटी इलाके में पीछे से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामू सड़क पर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं, वहीं उनका भांजा विजय उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल विजय को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक रामू कुमार के परिवार में उनकी पत्नी रामा, चार बेटियां और दो बेटे हैं। इस आकस्मिक घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल, बीकेटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक और वाहन की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...