back to top

अमेरिकी सांसद ने भारत-पाक से शांति को बढ़ावा देने का आग्रह किया

वाशिंगटन: जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गंभीर विचार-विमर्श करने की चीन की अपील पर अमेरिकी कांग्रेस की एक सदस्य ने भारत और पाकिस्तान से मानवाधिकारों की रक्षा करने और क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष राजनयिक के अनुसार, बैठक बुलाने का अनुरोध हाल ही में किया गया और यह बैठक शुक्रवार को ही हो सकती है। चीन ने यह कदम तब उठाया है जब उसके परम मित्र पाकिस्तान ने बैठक बुलाने की मांग को लेकर सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा था।

 

कांग्रेस सदस्य एवं अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तानी ककस की सह अध्यक्ष शीला जैक्सन ली ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, पाकिस्तान और भारत के पास कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में शांति और मानवाधिकारों की रक्षा करने का मौका है। इंडिया कॉकस की सदस्य ने कहा, इस क्षेत्र को जानने वाले व्यक्ति के तौर पर मैं दोनों परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों से अनुरोध करती हूं कि इस अवसर का लाभ मानवाधिकारों की रक्षा करने और शांति को बढ़ावा देने में उठाए। शीला पाकिस्तानी कॉकस की अध्यक्ष होने के साथ ही भारतीय कॉकस की भी सदस्य हैं। वह बृहस्पतिवार को ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...