back to top

कोविड-19 संकट में एलजीबीटीआई समुदाय के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोविड-19 महामारी के दौरान समलैंगिक और ट्रांसजेंडर समेत एलजीबीटीआई समुदाय के प्रति बढ़ती उदासीनता को लेकर चिंता जताते हुए इनके संरक्षण की जरूरत बताई है।

समलैंगिकता जैसी प्रवृत्तियों के प्रति समाज में नकारात्मक माहौल (होमोफोबिया, बायफोबिया और ट्रांसफोबिया) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर अपने संदेश में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि यह दिन ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में आया है जब दुनिया को एलजीबीटीआई समुदाय को संरक्षण प्रदान करने की जरूरत है।

गुतारेस ने कहा कि इस समुदाय से जुड़े लोग वायरस तथा स्वास्थ्य संबंधी नए अवरोधों के कारण कलंक का दंश झेल रहे हैं जो पहले ही अपनी प्रवृत्तियों, अपने प्रेम संबंधों आदि को लेकर पूर्वाग्रह, हमलों के शिकार होते रहते हैं और कुछ की हत्या भी कर दी जाती है। उन्होंने कहा, इस तरह की भी खबरें मिल रही हैं कि पुलिस एलजीबीटीआई समुदाय के लोगों और संगठनों को निशाना बनाने के लिए कोविड-19 के दिशानिर्देशों का दुरुपयोग कर रही है।

महासचिव ने कहा, महामारी फैलने के साथ बढ़ते अन्याय के इस तरह के मामलों एवं अन्य घटनाक्रमों को संयुक्त राष्ट्र उजागर करता रहेगा तथा संकट से निपटने में सभी के लिए संरक्षण की जरूरत पर जोर देता रहेगा। उन्होंने कहा, आज हम सभी को भेदभाव के खिलाफ, सबके स्वतंत्रता के साथ जीने के अधिकारों के लिए और सम्मान तथा अधिकारों में समानता प्रदान करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

होमोफोबिया, बायफोबिया और ट्रांसफोबिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1990 में आज के ही दिन समलैंगिकता को रोगों की अंतरराष्ट्रीय सूची से हटाने का फैसला किया था।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...