back to top

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दुनिया भर में आईईडी का प्रयोग बढ़ने को लेकर किया आगाह

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आगाह किया है कि सशस्त्र समूहों के अधिक शहरीकृत होने और तेजी से बढ़ने के साथ ही विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) का प्रयोग बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रों से इन हथियारों के साथ ही बारूदी सुरंगों और युद्ध के अन्य अवशेषों से उत्पन्न खतरों को रोकने के लिए साथ में मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद को गुरुवार को बताया कि पिछले तीन वर्षों में संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गई निधि से अफगानिस्तान और इराक से लेकर कंबोडिया और कोलंबिया में प्रमुख केंद्रों के 560 वर्ग किलोमीटर इलाकों को आईईडी से सुरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि यह इलाका मैनहैटन के क्षेत्रफल से 10 गुणा ज्यादा है जिनका इस्तेमाल अब इमारतों, खेती, स्कूलों और सड़कों में किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों द्वारा की गई प्रगति के बावजूद चुनौतियां बढ़ी हैं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बारूदी सुरंगों को हटाने के अभियानों की पहुंच सीमित होना भी इसमें शामिल है। गुतारेस ने कहा कि आईईडी सोमालिया और माली दोनों में मौजूद अफ्रीकी संघ के शांतिरक्षकों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि बारूदी सुरंगें और युद्ध के अन्य विस्फोटक अवशेष दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की आवाजाही को बाधित करते हैं और मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो से नए विस्फोटक जोखिम उभर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...