back to top

दिल्ली हिंसा में हुई मौतों पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने व्यक्त किया दुःख

संयुक्त राष्ट्र। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्व इलाके में सांप्रदायिक हिंसा में अनेक लोगों के हताहत होने से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस बहुत दुखी हैं और हिंसा के मामले में अधिकतम संयत बरतने की अपील की है।

गुतारेस के प्रवक्ता ने यहां इसकी जानकारी दी। दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक घायल हो हैं। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों के हताहत होने की रिपोर्टों से वह (संरा प्रमुख) बहुत दुखी हैं।

उन्होंने हिंसा को टालने के लिए अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। दुजारिक से यह सवाल पूछा गया था कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर महासचिव कोई टिप्पणी करेंगे और क्या भारत सरकार से इस बारे में उनकी कोई बातचीत हुई है।

इसे पहले दुजारिक ने कहा था कि नई दिल्ली की स्थिति पर गुतारेस नजदीक से नजर रखे हुए हैं और इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी जानी चाहिए और सुरक्षा बलों को संयम बरतना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां हिंसा रोकने, विश्वास बहाली तथा सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जमीन पर काम कर रहीं है।

कुमार ने कहा, सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि उस प्रक्रिया में शामिल रहे हैं । प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से शांति और भाईचारे की अपील की है। हम आग्रह करेंगे कि इस संवेदनशील समय पर किसी तरह की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी न की जाए।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...