back to top

टीम से दूर रहने से गेंदबाजी में सुधार करने का मौका मिला: उमेश

कूलिज: तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि टीम से दूर रहने के समय उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। उमेश को उम्मीद है कि गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में वह अंतिम 11 में जगह पक्की करेंगे। अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ पहली पारी में 19 रन देकर तीन विकेट लेने वाले उमेश ने कहा कि उन्होंने विदर्भ क्रिकेट अकादमी में कोच सुब्रतो बनर्जी के साथ पिछले कुछ महीनों में लय पाने का काम किया। उमेश ने अभ्यास मैच के बाद कहा, मैं विदर्भ क्रिकेट अकादमी गया और वहां कोच सुब्रतो बनर्जी के साथ काम किया। मैंने अपनी गेंदबाजी पर उनकी राय पूछी। मेरी समस्या गेंद की लंबाई को लेकर थी। जब आप ज्यादा क्रिकेट खेलते है तो कई तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा होता है। ज्यादा क्रिकेट खेलते समय आप सही लाइन और लेंथ पर गेंद डालने में नाकाम रहते है। मैंने इस पर काम किया है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ए के खिलाफ वह सही लाइन और लेंथ पर गेंद डालने में सफल रहे।

 

उमेश ने कहा, मैं लंबे समय के बाद अभ्यास मैच खेल रहा हूं। मैं यहां पहले एक मैच में इंडिया ए के लिए खेल चुका हूं। पिच ज्यादा अलग नहीं है और यहां स्विंग भी मिल रहा था। उन्होंने कहा, अभ्यास मुकाबले में मेरा ध्यान गेंद को सटीक लेंथ पर डालने का था। मेरी कोशिश ज्यादा से ज्यादा डाट गेंद करने की थी। मैं ऐसा करने में सफल रहा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले 31 साल के इस गेंदबाज ने घरेलू प्रतियोगिताओं और आईपीएल में भी भाग लिया। उन्होंने कहा, आस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद मैं रणजी ट्राफी (विदर्भ के लिए) खेला और हम जीते। इसके बाद मैं आईपीएल (रायल चैलेंजर बेंगलोर) में भी खेला। मैंने पिछले ढाई महीने अपनी गलतियों को सुधारने और लय वापस पाने पर लगाए। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए तेज गेंदबाजों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर उमेश ने कहा, जब आपको पता है कि आप एक के बाद एक टेस्ट मैच खेलने वाले है तो आपको बेंच-स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। सभी तेज गेंदबाजों को पता है कि अच्छी प्रतिस्पर्धा है और सबको मौका मिलेगा। जो अच्छा करेगा उसे ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर होगा भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा, इनसे उम्मीद

बेंगलुरु। भारत की फाइनल में हार के बाद भावशून्य हो चुके विराट कोहली उपविजेता का पदक लेने के लिए जाने से पहले उन्हीं की...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...