back to top

पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन की पुलिस ने तीसरे रूसी संदिग्ध को आरोपित किया

लंदन। ब्रिटेन की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने इंग्लैंड में रूस के एक पूर्व जासूस को जहर (नर्व एजेंट) देने के मामले में तीसरे संदिग्ध रूसी को आरोपित किया है। स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस मुख्यालय) ने कहा कि अभियोजकों का मानना है कि हत्या, हत्या का प्रयाास, रासायनिक हथियार रखना और उसका इस्तेमाल करना तथा गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने को लेकर डेनिस सर्गीव उर्फ सर्गेई फेडेटोव को आरोपित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।
इंग्लैंड के शहर सेलिसबरी में मार्च 2018 में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को नर्व एजेंट दिया गया था। ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा था कि रूस में शीर्ष स्तर से इसकी मंजूरी दी गई थी। लेकिन, मास्को ने इन आरोपों से इनकार किया है।

 

हालांकि, सर्गेई और उनकी बेटी युलिया इस हमले में बच गये थे। पुलिस ने कहा कि उसके पास सबूत हैं कि सर्गेई फेडोटोव रूसी सैन्य खुफिया सेवा जीआरयू के सदस्य डेनिस सर्गेव का उपनाम है। इससे पहले पुलिस दो अन्य रूसी सैन्य खुफिया जासूसों एलेक्जेंडर पेट्रोव और रूसलन बोशिरोव को आरोपित कर चुकी है। उनपर ब्रिटेन आकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और फेडोटोव के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस जारी कराया जाएगा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटनाक्रम पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...