back to top

सुलतानपुर में आग की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से झुलसीं

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले के एक गांव में स्थित घर में आग लग जाने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे सोनवरसा गांव में हरीश वर्मा के घर में रविवार रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी।

इस हादसे में हरीश की दो वर्षीय बेटी पूनम की आग में झुलसकर मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गीता (35) बुरी तरह झुलस गयीं। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी गीता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हरीश वर्मा के अन्य तीन बच्चों को बचा लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। बल्दीराय के थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...