back to top

रिश्वत के आरोप में दो एक्सरे टेक्नीशियन निलंबित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। गोंडा मेडिकल कॉलेज के दो एक्सरे टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया में रिश्वत लेते उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपी एक्सरे टेक्नीशियन को निलंबित करने के आदेश दिए। सोमवार को दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया।

गोंडा के बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में एक्सरे टेक्नीशियन अशोक कुमार सिंह और अमित पांडेय तैनात थे। बीते दिनों धनउगाही का एक वीडियो वायरल हुआ। इसका डिप्टी सीएम ने संज्ञान लिया। दोनों पर कार्रवाई की संस्तुति की। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों से उगाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि धूमिल हो रही है।

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिरोजाबाद में आईफ्लू के मामले सामने आने के बाद सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीएमओ से कहा कि सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया जाए। सभी मरीजों को बेहतर व नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया जाए। वहीं बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में चूहों से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...