back to top

भारत की दो आर्द्रभूमि को रामसर टैग मिला, प्रधानमंत्री ने की सराहना

नयी दिल्ली। गुजरात के कच्छ और उत्तर प्रदेश के एटा में स्थित आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों के रूप में मान्यता दी गई है जो वैश्विक ढांचे के तहत संरक्षण के लिए अद्वितीय पारिस्थितिक तंत्रों को चिह्नित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एटा के पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ के छारी-ढंढ को रामसर स्थल घोषित किए जाने पर स्थानीय लोगों और आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों को बधाई दी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह जानकर मुझे बहुत खुशी हुई कि एटा (उत्तर प्रदेश) में पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ (गुजरात) में छारी-ढंढ अब रामसर स्थल हैं। वहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों को बधाई। इन दो स्थलों को नामित किए जाने से भारत में ऐसेआर्द्रभूमियों की कुल संख्या 98 हो गई है। इसका नाम ईरान के रामसर शहर पर रखा गया है, जहां उस वर्ष रामसर सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मान्यताएं जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं। मोदी ने कहा,ईश्वर करे ये आर्द्रभूमि असंख्य प्रवासी और स्थानीय प्रजातियों के लिए सुरक्षित आवास के रूप में फलती-फूलती रहें।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश और गुजरात तथा आर्द्रभूमि के समर्थकों को इन दो नए क्षेत्रों के जुड़ने पर बधाई दी। यादव ने बताया कि इन दो आर्द्रभूमियों में सैकड़ों प्रवासी और स्थानीय पक्षी अपना घर पाती हैं। साथ ही ये चिंकारा, भेडÞियों, काराकल (जंगली बिल्ली का एक प्रकार),रेगिस्तानी बिल्लियों और रेगिस्तानी लोमडÞियों के साथ-साथ लुप्तप्राय पक्षियों का भी आवास हैं। मंत्री ने कहा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रामसर नेटवर्क में 276 प्रतिशत से अधिक का विस्तार हुआ है जो 2014 में 26 से बढ़कर अब 98 हो गया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...