back to top

श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या

 

डीजीपी ने कहा : सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला प्रधानाध्यापक समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। पिछले पांच दिनों में घाटी में सात नागरिकों की हत्या हुयी है, जिनमें से छह की हत्या शहर में हुई है। मृतकों में से चार लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे। गवर्नमेंट ब्वॉयज सेकेंडरी स्कूल, ईदगाह की प्रधानाध्यापक सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उस समय स्कूल में कोई विद्यार्थी नहीं था। इस घटना की खबर फैलते ही शहर और घाटी के कुछ हिस्सों में एक तरह का भय व्याप्त हो जाने के बीच जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कश्मीर में नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों की लक्षित हत्या का मकसद भय का माहौल बनाना और सदियों पुराने सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाना है।

 

सिंह ने स्कूल में संवाददाताओं से कहा, यह दरिंदगी, वहशत और दहशत का मेल है। इस स्कूल का परिसर काफी फैला हुआ है और बड़े मैदान तथा तीन मंजिला इमारतें हैं लेकिन कोई सीसीटीवी नहीं है। सिंह ने कहा कि जो लोग मानवता, भाइचारे और स्थानीय मूल्यों को निशाना बना रहे हैं, वे जल्द ही बेनकाब होंगे। उन्होंने हालिया हमलों को कश्मीर के मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश बताते हुए आरोप लगाया कि आतंकवादी पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं ताकि घाटी में शांति बहाली में बाधा डाली जा सके। श्रीनगर की सिख सुपिंदर कौर और जम्मू के हिंदू दीपक चंद की हत्या के दो दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित समूह द रेसिस्टेंस फोर्स ने मंगलवार को तीन लोगों की मौत की जिम्मेदारी ली थी।

 

 

 

श्रीनगर के जानेमाने फार्मासिस्ट तथा कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू की उसी शाम उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके कुछ मिनट बाद ही बिहार के एक चाट विक्रेता वीरेंद्र पासवान की भी हत्या कर दी गयी थी। इसके अलावा लगभग उसी समय एक अन्य नागरिक मोहम्मद शफी लोन की , बांदीपोरा में हत्या कर दी गयी थी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिंह ने कहा, पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में नागरिकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं नृशंस हैं। ऐसे निर्दाेष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो समाज के लिए काम कर रहे हैं और जिनका किसी से भी कोई लेना-देना नहीं है। यह कश्मीर में डर का वातावरण पैदा करने और सांप्रदायिक रंग देकर यहां के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश है।

 

 

उन्होंने कहा, हमें बार-बार हुए इन हमलों में नागरिकों के मारे जाने का दुख है। हम पिछले मामलों पर काम कर रहे हैं। श्रीनगर पुलिस को कई सुराग मिले हैं और हम जल्द ही इन आतंकी और नृशंस हमलों के जिम्मेदार लोगों को पकड़ लेंगे। मैं आश्वस्त हूं कि पुलिस ऐसे लोगों को बेनकाब करने में सफल रहेगी। सिंह ने कहा, यह कश्मीर के स्थानीय मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश है। यह उन लोगों को निशाना बनाने की कोशिश है जो रोजी-रोटी कमाने यहां आते हैं। यह कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द और भाइचारे की सदियों पुरानी परंपरा को नुकसान पहुंचाने की साजिश है… कश्मीर के लोग इस षडयंत्र को नाकाम करेंगे। हम साथ मिलकर काम करेंगे और उनके मकसद को नाकाम करेंगे।
जब वह बोल रहे थे, मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था। पुलिस की गाडयों के सायरन से स्कूल में पसरा सन्नाटा भंग हुआ। उनके आश्वासनों का शिक्षकों के समूहों और आसपास के अन्य लोगों पर बहुत प्रभाव पड़ता नहीं दिखा।

 

स्कूल के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवाद न तो नोटबंदी करने से रुका और न ही अनुच्छेद 370 हटाने से रुका। उन्होंने ट्वीट किया, कश्मीर में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आतंकवाद ना तो नोटबंदी से रुका ना धारा 370 हटाने से- केंद्र सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, श्रीनगर से फिर स्तब्ध कर देने वाली खबर आ रही है। निशाना बनाकर इस बार शहर के ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की हत्या कर दी गई। आतंक के इस अमानवीय कृत्य की सिर्फ निंदा करना काफी नहीं है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...