back to top

नवलनी के समूह के लिए काम करने के आरोप में दो रूसी पत्रकार गिरफ्तार

लंदन। रूस सरकार ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी द्वारा स्थापित एक समूह के लिए काम करने के आरोप में दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया और रूसी अदालतों ने जांच पूरी होने एवं मुकदमा चलने तक उन्हें हिरासत में रखने का शनिवार को आदेश दिया। विपक्षी नेता नवलनी की फरवरी में मौत हो गई थी।

इन पत्रकारों को अतिवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कॉन्स्टेंटिन गैबोव और सर्गेई कार्लिन दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है। दोनों को मामले में कोई सुनवाई शुरू होने से पहले कम से कम दो महीने तक हिरासत में रखा जाएगा। रूसी अदालतों के अनुसार चरमपंथी संगठन में भागीदारी के आरोप साबित होने पर उन्हें कम से कम दो साल और अधिकतम छह साल कारावास की सजा हो सकी है।

रूस में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों और स्वतंत्र मीडिया पर सरकारी कार्वाई पिछले कुछ वक्त में तेज हुई है और इन कार्रवाई में यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद से और तेजी आई है। इसी क्रम में इन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। गैबोव और कार्लिन पर नवलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन द्वारा चलाए जा रहे एक यूट्यूब चैनल के लिए कार्यक्रम तैयार करने का आरोप है। इस चैनल को रूसी अधिकारियों ने गैरकानूनी घोषित कर दिया है।

अदालत की प्रेस सेवा ने बताया कि गैबोव को मॉस्को में हिरासत में लिया गया। गैबोव रॉयटर्स सहित कई संगठनों के लिए काम कर चुके हैं। इजराइल और रूस की दोहरी नागरिकता वाले कार्लिन को शुक्रवार रात रूस के उत्तरी मरमंस्क क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। कार्लिन (41) ने एसोसिएटेड प्रेस सहित कई प्रतिष्ठानों के लिए काम किया है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...