back to top

मुठभेड़ में मारे गए युवाओं में दो कट्टरपंथी झुकाव वाले, लश्कर के लिए काम करते थे : पुलिस

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शहर के परिमपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन युवाओं में से दो कट्टरपंथी झुकाव वाले थे और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि तीनों में से एक, एजाज मकबूल गनई के परिवार के इस दावे की आधुनिक तकनीकों से जांच की गई कि वह कोई फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय गया था तथा यह दावा गलत पाया गया। मारे गए युवकों के परिवारों ने दावा किया है कि उनका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था।

उन्होंने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर एक प्रदर्शन किया और दावा किया कि मारे गए व्यक्तियों में कक्षा 11 का एक छात्र, विश्वविद्यालय का एक छात्र और एक बढ़ई शामिल था। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को मुठभेड़ में युवकों के मारे जाने के खिलाफ शुक्रवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में बंद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ सेना की ओर से मिली एक जानकारी के बाद शुरू हुई और यह सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस का एक संयुक्त अभियान था।

प्रवक्ता ने कहा, घेराबंदी किए जाने के बाद, आतंकवादियों ने भीतर से ग्रेनेड फेंका और तलाशी दल पर गोलीबारी की। हालांकि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, आतंकवादियों को सुरक्षा बलों द्वारा शाम और फिर सुबह कई बार आत्मसमर्पण करने की अपील की गई। लेकिन आत्मसमर्पण करने के बजाय, उन्होंने गोलीबारी की और अंतत: वे सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

उन्होंने कहा कि गनई के अभिभावकों के इस दावे की आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जांच की गई जिसमें दूरसंचार विभाग के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, दावों के विपरीत, सत्यापित डिजिटल सबूतों से पता चला और इसकी पुष्टि हुई कि गनई और एथर मुश्ताक हैदरपोरा गए थे और वहां से केवल घटनास्थल ही गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक अन्य युवक जुबैर लोन पहले पुलवामा, फिर अनंतनाग गया था, जहां से वह शोपियां गया और फिर दोबारा पुलवामा और आखिर में परिमपोरा आया था।

उन्होंने कहा कि पृष्ठभूमि की जांच से यह भी पता चला है कि गनई और मुश्ताक दोनों आतंकवादियों के लिए काम करते थे और आतंकवादियों को साजोसामान मुहैया कराते थे। प्रवक्ता ने कहा कि जांच से यह भी पता चला कि दोनों कट्टरपंथ झुकाव वाले थे और लश्करे तैयबा के आतंकवादियों तथा अब तथाकथित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) संगठन की मदद करते थे।

पुलिस ने कहा कि वर्तमान में पुलिस हिरासत में बंद आतंकवादियों के एक सहयोगी ने भी लश्कर आतंकी फैजल मुश्ताक बाबा के साथ गनई के संबंध के बारे में बताया है जो पिछले साल जून में पंपोर के मीज इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। प्रवक्ता ने कहा कि मुश्ताक हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर रईस काचरू का रिश्तेदार और आतंकवादियों के लिए काम करता था। काचरू 2017 में मारा गया था। पुलिस ने हालांकि कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा, फिर भी, पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच का आह्वान किया है। शुक्रवार को बंद के दौरान श्रीनगर के कई हिस्सों, विशेष रूप से पुराने शहर में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

लाल चौक सिटी सेंटर के पास स्थित मैसूमा और इसके आस-पास के इलाकों में भी बंद देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से जारी रहा। सोशल मीडिया पर यह रिपोर्ट सामने आने के बाद बंद रखा गया कि अलगाववादी समूहों ने मुठभेड़ के विरोध में शुक्रवार को घाटी में हड़ताल का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...