back to top

जम्मू में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में दो व्यक्ति घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा रात भर की गई गोलाबारी में 10 वर्षीय एक लड़की सहित एक परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से मोर्टार का एक गोला मांजाकोट सेक्टर के राजधानी क्षेत्र के लामिबारी गांव में नजीर हुसैन के घर पर गिरा जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने बताया कि भीषण गोलाबारी के बीच स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी मंज़ूर कोहली के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने दोनों घायलों- 70 वर्षीय रफीक खान और सोनिया शब्बीर को बचाया और जिला अस्पताल राजौरी ले गए।

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात पास के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर के अलावा इस सेक्टर के अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्वाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रुक-रुक कर कई घंटों तक होती रही।

अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्वाई में पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का पता तुरंत नहीं लग पाया है। पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वाले क्षेत्रों में भी गोलाबारी की, जिससे सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। गोलीबारी सुबह चार बजे खत्म हुई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...

बच्चो को जीवन में पवित्रता का महत्व सिखाया

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 'संस्कारशाला' का आयोजनलखनऊ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 5 जुलाई को बच्चो के सम्पूर्ण विकास हेतु संस्कारशाला कार्यक्रम का...

अजय बाबू चौधरी को मिला आचार्य पिंगल राष्ट्र रत्न सम्मान

शिवभार गुर्जर साहित्यिक संस्था का मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न लखनऊ। शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक संस्था द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...