-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचन
लखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार को स्व परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, इनमें विवाह योग्य स्वजातीय लड़के-लड़कियाँ की जन्म कुंडाली मिलना आदि शामिल रहा। इसके साथ ही बेटा-बेटी को संस्कार देना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महा सभा के उपाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने सम्मेलन की शुरूआत महाराजा हरिश्चन्द्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर संपन्न किया। केन्द्र के कमेटी हॉल में हुए कार्यक्रम में सुहासिनी की कार्यवाहक अध्यक्ष सीमा रस्तोगी ने पत्रिका का विमोचन कराया। सम्मेलन में 70 युवक युवतियों के अभिभावकों ने उनका विवाह के लिए विवरण दिया। पंडित उमेश मिश्रा ने जन्म कुंडली का मिलान कराया। समाज के महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह सम्मेलन हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, सुहासिनी की अध्यक्ष सीमा, महामंत्री शालिनी, स्वास्थ परामर्श केंद्र के कोषाध्यक्ष बिजेंद्र रस्तोगी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।





