शिवभार गुर्जर साहित्यिक संस्था का मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न
लखनऊ। शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक संस्था द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन प्रभात नगर, तेलीबाग लखनऊ में डॉ. सुभाष चंद्र गुरुदेव की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि अजय बाबू चौधरी ऐश, विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, अति विशिष्ट अतिथि डॉ.कुसुम चौधरी एवं रवीश कुमार पांडेय रहे। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलन, डॉ अनिता सिन्हा की सुमधुर वाणी वन्दना व डॉ सरिता कटियार के कुशल संचालन से हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एल पी गुर्जर लखनवी द्वारा मंच का गठन कर सभी आगंतुकों साहित्यकारों का स्वागत किया गया। संरक्षिका श्रीमती रमा गुर्जर की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर अजय बाबू चौधरी ऐश को आचार्य पिंगल राष्ट्र रत्न सम्मान, डा. रेनू सिंह एवं रवीश कुमार पांडेय को आचार्य पिंगल साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार सिंह जैसवार पण्डित बेअदब लखनवी सहित डॉ. सुभाष चंद्र गुरुदेव, अजय बाबू चौधरी ऐश, डॉ. कुसुम चौधरी, डॉ. रेनू सिंह, रवीश कुमार पांडेय, डॉ. एल पी गुर्जर लखनवी, डॉ.खालिद हुसैन सिद्दीकी, डॉ.आर एस विश्वकर्मा सजल, डॉ राम राज भारती, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, अनीता अरोड़ा, डा. सरिता कटियार, सुरेश चंद्र गुप्ता श्याम, मयंक कुमार, डॉ.रागिनी वर्मा, अमित श्रीवास्तव, शैलेष सचान, विमल बैरागी आदि ने अपने काव्य पाठ से समारोह को सफल बनाया। संस्थाध्यक्ष डॉ एल पी गुर्जर लखनवी ने साहित्यकारों का प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण – शास्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सभी साहित्यकारों आगंतुकों के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए अगले आयोजन तक कार्यक्रम को स्थगित किया गया।





