back to top

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित ‘जागो री जागो’ अनौपचारिक शिक्षण केन्द्र में शनिवार को बच्चों के लिए प्रेरक कहानी सत्र का आयोजन किया गया। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी-नानी की कहानी जीतेश की जुबानी के अंतर्गत स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को नाई और सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई। इस अवसर पर बच्चों में कापी और पेंसिल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरंजक खेलों तथा कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास से हुआ। कहानी सुनाने के दौरान जीतेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुसीबत के समय डरने या घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से समस्या से बाहर निकलने का रास्ता तलाशना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहानी से जुड़े प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना गुप्ता ने जिसने सूरज-चाँद बनाया कविता का सस्वर पाठ किया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कविता को दोहराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी खुशीराम वर्मा, लोक संस्कृति शोध संस्थान की संरक्षक आभा शुक्ला, सचिव डा. सुधा द्विवेदी, डा. एस.के.गोपाल, केन्द्र के व्यवस्थापक चन्द्रप्रकाश वर्मा, श्रीमती शोभा तथा सना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

27 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त में लगेगा। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में दिखाई देगी, लेकिन भारत में इसे...