back to top

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारी बैठक डालीगंज स्थित मन्दिर कार्यालय आयोजित की गई। बैठक में पांच दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश साहू एवं श्याम जी साहू, अनुराग साहू उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 13 जुलाई को वृक्षारोपण से होगा। 14 जुलाई को श्री सुंदरकांड पाठ, 15 जुलाई को हवन-पूजन, 16 जुलाई को भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा तथा 17 जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन लईया मंडी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर से प्रारंभ होकर नजीरगंज, शंकरनगर, रामकृष्ण मठ के सामने, अयोध्या रोड स्थित रामाधीन सिंह लॉन, डॉ. पन्ना लाल चौराहा एवं डालीगंज पुल से होकर निकलेगी। इसके बाद रथ यात्रा डालीगंज पुल से मुड़कर हसनगंज कोतवाली, डालीगंज बाजार होते हुए पुन: श्री माधव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। बैठक में रथ यात्रा मार्ग की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, सजावट, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

27 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त में लगेगा। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में दिखाई देगी, लेकिन भारत में इसे...