back to top

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार दिलाने पर जोर

लखनऊ। योगी सरकार की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026” के दूसरे दिन शनिवार को जन भवन, लखनऊ में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर आम निर्यातकों व आम उत्पादकों के मध्य अनुबंध (MoU) भी हुए। राज्यपाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस मीट का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील आम बागवानों और किसानों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़ना है, ताकि विश्वप्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के आमों को वैश्विक मंच और सही मूल्य मिल सके।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह पहला आम महोत्सव है जो जनभवन के आंगन में हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम तो सपने में भी नहीं सोचते थे कि उद्यान विभाग का किसान जनभवन के आंगन में बैठकर आम महोत्सव का लाभ लेगा। महामहिम ने जनभवन का आंगन किसानों के लिए खोलकर उनका मनोबल बढ़ाया है, इसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम हो रहा है।

उद्यान मंत्री ने बताया कि भारत के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश की 26% हिस्सेदारी है। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ लगाएँ, जिस पर योगी सरकार 50% तक सब्सिडी देती है। उन्होंने ‘काशी ब्रांड शहद’ का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्रांडिंग से वैश्विक बाजार मिलेगा और मधुमक्खी पालकों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से अब पूरा कार्गो सीधे मास्को जैसे बाजारों तक जाएगा, जिससे 80 रूपये का आम 800 रूपये किलो बिक सकेगा और किसानों का मनोबल बढ़ेगा।

मंत्री सिंह ने बताया कि राज्य की कुल कृषि भूमि में उद्यान फसलों का क्षेत्रफल मात्र 9% है, लेकिन उत्पादन में हिस्सेदारी 42% और मूल्य में 52% है। उद्यान विभाग एक एकड़ में 15 लाख रुपए का शिमला मिर्च और 20 लाख रुपए की स्ट्रॉबेरी तैयार कर किसानों की समृद्धि का रास्ता प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाईटेक नर्सरियों में अब कमल के पौधे और कंद तैयार कर किसानों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा कर रही है।

तकनीकी सत्र में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ, एपीडा, प्रगतिशील किसान, एफपीओ प्रतिनिधि तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विशेषज्ञों ने आम की सुरक्षित तुड़ाई, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, निर्यात मानकों, ब्रांडिंग, प्राकृतिक खेती तथा स्टार्टअप की संभावनाओं पर किसानों को जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...