back to top

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नए मामले सामने आए

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक एक व्यक्ति दिल्ली में और एक तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली के जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उसने हाल में इटली की यात्रा की थी जबकि दूसरे ने दुबई की यात्रा की थी।

उन्होंने बताया, दोनों मरीजों ने कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद स्वयं इसकी सूचना दी। दोनों मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी हालत स्थिर है और हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है। दिल्ली का व्यक्ति इटली से लौटने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए आया जबकि तेलंगाना का मरीज पहले निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया जिसे बाद में सरकारी अस्पताल में उसे रेफर किया गया।

हर्षवर्धन ने बताया कि देशभर में 25,738 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। उन्होंने लोगों से जरूरी नहीं होने पर ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण पाए जाने के बाद 37 लोगों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने ईरान और इटली की सरकार से भारतीयों को वहां से स्वदेश लाने पर चर्चा की है। हर्षवर्धन ने बताया कि अबतक देशभर में 3,217 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से पांच लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि हुई है जबकि 23 नमूनों के नतीजों का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...